अ. भा. सर्व क्षत्रिय राजपूत समाज एकता महासंघ ने उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह  का किया समर्थन


अखिल भारतीय सर्व क्षत्रिय राजपूत समाज एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर कपिल सिंह चौहान द्वारा उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह  का पूर्ण रूप से समर्थन किए जाने की बात कही  कपिल सिंह चौहान द्वारा कहा गया कि अगर एसपी साहब ने सरकारी अमले में जातिवाद की भांग घुलने से रोका है तो वह एक सराहनीय कार्य है क्योंकि  पुलिस जैसे सरकारी विभाग में भी अगर जातिवाद हावी हो जाएगा तो आमजन को न्याय  कैसे  मिलेगा पुलिस व न्यायपालिका इन विभागों में अधीनस्थ  कर्मचारियों को हर तरह के जातिवाद  से ऊपर उठकर न्यायिक कार्य करना चाहिए  पुलिस विभाग में भर्ती होते समय जो शपथ दिलाई जाती है उसमें भी कहा जाता है की मैं हर तरह के जातिवाद निजी संबंध व निजी लाभ से ऊपर उठकर न्यायिक कार्य करूंगा अगर मनोज कुमार जी  द्वारा सेट पर जय भीम ना  बोलते हुए जय हिंद यह वंदे मातरम से ही संबोधन करने के लिए कहा गया है तो उसमें क्या गलत है वह लोग जो भर्ती के समय ली गई शपथ भूल गए हैं एसपी साहब द्वारा उन्हें वह शपथ का पुनर ज्ञान कराया गया है इसमें कोई गलत बात नहीं है फिर भी अगर इसे कोई जातिगत रूप दीया जाता है तो हमारा संगठन पूर्ण रूप से एसपी मनोज कुमार जी  का साथ देगा  इस मौके पर ठाकुर अजय सिंह चौहान, मनीष सिंह चंदेल, राजेंद्र सिंह भदोरिया, यदु राज सिंह नरूका, सुनील  सिंह चौहान, अजब सिंह डोडिया, आदि लोग उपस्थित थे।