ब्राह्मण युवासंघ अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने की संयोजकों की नियुक्ती

देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ संवरक्षक पंडित देवनारायण  मिश्र ,पंडित जयप्रकाश शास्त्री, पंडित सुभाष शर्मा, पंडित किशोर पंड्या, पंडित प्रयास गौतम, पंडित विनोद दुबे, पंडित ओम जोशी, पंडित रमेश व्यास, पंडित आशुतोष जोशी, पंडित रमेश चौबे, पंडित घनश्याम पंडित, पंडित शंकरलाल शर्मा, पंडित दिलीप शर्मा एवं अखिल भारती ब्राह्मण महासंघ जिला अध्यक्ष पंडित संजय शुक्ला, महासचिव दिनेश मिश्रा, संगठन प्रभारी बन्टी शर्मा,  पंडित सतीश दुबे की विशेष अनुशंसा पर युवा संघ अध्यक्ष पंडित महेंद्र व्यास ने पंडित  विमल शर्मा, पंडित रितेश शर्मा, पंडित  अजय शर्मा, पंडित संजय दुबे को युवा संघ का संयोजक नियुक्त किया ।

इस अवसर पर समाज के समाधान गौतम ,भरत व्यास,नयन कानूनगो सहित समाज के विप्रजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी कपिल व्यास ने दी।