निगम द्वारा शहर मे निरंतर सफाई कार्य, बिना मास्क के राहगीरो पर सतत चालानी कार्यवाही


देवास/ नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे शहर मे व्यापक स्तर पर सफाई कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। जिसमे शहर के नालो की व्यापक स्तर पर सफाई करवाई जाकर उससे निकलने वाली गाद को भी तत्काल उठवाया जा रहा है। शहर मे नालियो की सफाई के साथ-साथ चेम्बरो की सफाई भी निगम द्वारा करवाई जाकर उनमे एंटीलार्वा का छिडकाव भी किया जा रहा है। इसी कडी मे शहर के मार्गो पर निगम सफाई मित्रो द्वारा व्यापक स्तर पर झाडू लगाई जा रही है तथा निकलने वाले कचरे का निपटान भी तत्काल किया जा रहा है। शहर मे गाजर घास की कटाई का कार्य भी निगम द्वारा सतत रूप से किया जा रहा है। इसी प्रकार आयुक्त के निर्देशन मे ही कोविड-19 के संक्रमण से नागरिको के बचाव के मद्देनजर शहर मे बिना मास्क के निकलने वाले राहगीरो पर सतत रूप से चालानी कार्यवाही की जा रही है एवं राहगीरो को बिना मास्क के शहर मे नही निकलने की समझाईश भी दी जा रही है तथा बिना मास्क के राहगीरो को मास्क का वितरण भी निगम टीम द्वारा किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत बिना मास्क के शहर मे निकलने वाले राहगीरो पर चालानी कार्यवाही कर निगम द्वारा रूपये 3950 की वसुली की गई तथा सार्वजानिक जगह पर गंदगी करने पर 100 की चालानी कार्यवाही निगम द्वारा की गई।