जितेन्द्रसिंह तंवर संगठन के जिलाध्यक्ष नियुक्त

अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल ने प्रदेश अध्यक्ष संदीप सूरी की सहमति तथा प्रदेश संगठन सचिव राजेश जैन की अनुसंशा पर जितेन्द्रसिंह तंवर को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।  इनकी नियुक्ति पर संतोष सोनी, मनोज जैन, शैलेन्द्र गीते, सुनील सोनी, उर्मिला माहेेश्वरी, सुमित सोनी, सुनील महाजन, अजय लखमानी, महेन्द्रसिंह जादोन आदि ने बधाई दी।