पूर्व मुख्यमंत्री को भेंट की शिव पुराण 

देवास। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश कानूनगो के नेतृत्व में पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्की मक्कड़, नईम एहमद, झुग्गी झोपड़ी अध्यक्ष खलील एहमद शेख, रिषभ यादव ने भोपाल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात कर चर्चा की तथा सावन के पवित्र माह में श्री सिंह को शिव पुराण भेंट की। उक्त जानकारी नईम एहमद ने दी।