पशुपालन मंत्री का स्वागत

उज्जैन। पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ, उज्जैन द्वारा म.प्र. शासन के पशुपालन विभाग के मंत्री प्रेमसिंह पटेल के उज्जैन आगमन पर सर्किट हाउस पर पशु चिकित्सा अधिकारी संघ के उप प्रान्ताध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जोशी, सचिव के.सी. चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया व संघ की समस्याओं से अवगत कराया।