नगर निगम चुनाव को लेकर शहर जिला कांग्रेस की आवश्यक बैठक आज।
 देवास = आगामी समय में होने वाले नगर निगम चुनाव के संदर्भ में शहर जिला कांग्रेस की एक आवश्यक बैठक आज आयोजित की गई है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि बैठक आज दिनांक  20 जुलाई 20 20 को दोपहर 3:00 बजे एबी रोड स्थित सेन धर्मशाला में आयोजित की गई है। कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेता पदाधिकारी शहर जिला कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी , प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी ,यूवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,  इंटक सेवादल , भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ,किसान कांग्रेस, माझी कांग्रेस , आदिवासी कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस, अजा प्रकोष्ठ, सेक्टर मंडलम के इंचार्ज व पदाधिकारी एवं वार्डो के अध्यक्ष व पदाधिकारी कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता से अपील है कि वे बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहे ।