जांगड़ा महासभा देवास की कार्यकारिणी का गठन

देवास। जांगड़ा महासभा मध्यप्रदेश भोपाल के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश बांधेवाल एवं प्रांंतीय सचिव जी.आर. मालवीय उज्जैन के निर्देश तथा प्रांतीय सदस्य शिवचरण अनगोरिया व अम्बाराम  रेकवाल जांगड़ा समाज धर्मशाला उज्जैन के अध्यक्ष बद्रीलाल रेकवाल  के मार्गदर्शन में जांगड़ा महासभा मध्यप्रदेश भोपाल की जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें संरक्षक बद्रीलाल रेकवाल, रमेशचंद्र खेलवाल सोनकच्छ, लालजीराम शिंदे पीपलरावां, रामचंद्र मालवीय अरलावदा अध्यक्ष, राजेन्द्रसिंह अस्ताया ((भूतपूर्व सैनिक) देवास उपाध्यक्ष, गुलाबचंद बाडोलिया सोनकच्छ उपाध्यक्ष, अम्बाराम मालवीय टोंकखुर्द सचिव, हरिनारायण रेकवाल हाटपीपल्या कोषाध्यक्ष, सदस्य बद्रीलाल बामनिया फतनपुर, कैलाशचंद्र अटारिया झांझर, नंदलाल हरियाले कन्नौद, श्यामलाल पालीवाल अमरपुरा, श्याम बामनिया दौलतपुर नियुक्त किए गए।