समता साहित्य अकादमी कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष आर.पी. अहिरवार ने की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा


देवास। कोरोना महामारी के कारण रूकी हुई बहुप्रतिक्षित समता साहित्य अकादमी म.प्र. की  प्रदेेश कार्यकारिणी 4 माह बाद घोषित कर दी गई। कार्यकारिणी में जातीय और क्षेत्रिय समीकरण साधने के साथ सेवा भावी साहित्यिक कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी.एस. तांडेकर के अनुमोदन के बाद संरक्षक सी.एम. धुलिया, बी.एल. परमार, संतोष बारोलिया की संयुक्त अनुसंशा के बाद कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष आर.पी. अहिरवार द्वारा पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य घोषित किए गए। प्रदेेश कार्यकारिणी में डॉ. तारा परमार उज्जैन, शिवराम कृष्णन खरगोन, लीलाधर रलोती देवास, रवि प्रकाश कामिल ग्वालियर, राधा मैना होशंगाबाद, प्रकाश चोटेले सागर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिव संतोष बारोलिया एवं सहसचिव ब्रह्मदास सूर्यवंशी गुना को बनाया। कोषाध्यक्ष संजय गोलिया होशंगाबाद एवं प्रचार सचिव सुमित मालवीय बैतुल, भागीरथ मालवीय मंदसौर को बनाया। अकादमी की प्रदेश कार्यसमिति में अनुपमा मड़ावी इंदौर, मानसिंह अंगोरिया भोपाल, डॉ. माखन धानक शाजापुर, मोहनलाल मांडरे रतलाम, दिलीप आंवले सीहोर, शंकरलाल मालवीय धार, मुकेेश सूर्यवंशी बुरहानपुर, जगदीश कुमार शीतल शिवपुरी, सी.एल.पंवार अशोक नगर, मोहनदास महंत श्योपुर, ब्रजेश जयंत भिंड को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य चंदनलाल नेहरोलिया आचार्य छिंदवाड़ा, द्रोपकिशोर मैरावी बालाघाट, पूरण प्रकाश गोडयालेे ग्वालियर के अलावा पूर्व प्रदेशाध्यक्षगण को बनाया ।