गायक मोयल को जन्मदिन की बधाईयां दी


उज्जैन। सर्वश्रेष्ठ गायक महेश मोयल का जन्मदिन केसर होटल में समाजसेवी सुभाष दुबे के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता श्रीमती प्रेमलता मोयल के साथ श्रीमती दीपा मोयल, गायक लखन अम्बोदिया, गायिका सिया ठाकुर, गायक फिरोज खान, गायिका दीर्घा, गौरव उपाध्याय, कृष्णा धारमारे व संजय सुगंधी ने केक काटकर संगीतमय नगरों की प्रस्तुति के साथ मनाया। संचालन हर्षा जोशी व राजेश सारडा स्टार फोटो ग्राफर ने किया। आभार श्रीमती सुरेखा दुबे ने माना। यह जानकारी कुलदीप एवं राजेश सारड़ा ने संयुक्त रूप से दी।