श्री पुरोहित संभागीय अध्यक्ष बने


उज्जैन। मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ उज्जैन संभाग के अध्यक्ष पद पर विकास पुरोहित की नियुक्ति की गई। यह नियुक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज वाजपेई ने की है। इसके साथ ही श्री पुरोहित को संघ की संभागीय कार्यकारिणी गठन करने का भी अधिकार दिया है। यह जानकारी संघ के उपाध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार मालवीय ने दी।