वार्षिक पारायण समारोह के अन्‍तर्गत मानस का अखण्‍ड पाठ प्रारंभ।


उज्‍जैन/ राजपूत आध्‍यात्मिक मण्‍डल द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्रीरामचरित मानस वार्षिक पारायण समारोह के अन्‍तर्गत मानस का अखण्‍ड पाठ प्रारंभ। प्रात: पं. राजकुमार तिवारी ने शास्‍त्रोक विधि विधान से आवहन कर स्‍थानीय मायापति हनुमान मंदिर में रामचरित मानस का पाठ प्रांरभ कराया।


    इस अवसर पर मण्‍डल के श्री अंगद सिंह भदौरिया, राजेश सिंह कुशवाह,जयवीर सिंह सेंगर, विक्रम सिंह दिखित, रामदत्‍त सिंह चौहान, करन सिंह परिहार, राजेन्‍द्र सिंह तोमर विजय सिंह भदौरिया, बलवीर सिंह पंवार, धीरज सिंह सेंगर, योगेन्‍द्र सिंह सेंगर, राजवीर सिंह भदौरिया, ब्रजबिहारी सिंह चौहान,विक्रम सिंह सिकरवार एडव्‍होकेट, रामप्रताप राठौड़, आर.एन. सिंह तोमर,जे.एस. तोमर आदि उपस्थित थे।


उल्‍लेखनीय है इस समारोह में आज १९-०१-२०२० को परम पूज्‍य साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर सांसद भोपाल मुख्‍य अतिथि के रूप में सम्मिलित होगी। मानस पाठ पूर्ण होने के पश्‍चात पंचकुण्‍डीय श्रीराम यज्ञ में १०१ जोडो द्वारा आहॅूतियॉ दी जावेगी। साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर सांसद भोपाल आज रात्रि ७-०० बजे तक सड़क मार्ग से उज्‍जैन पहुंचेगी। रात्रि विश्राम सर्कीट हाउस पर करेगी, दोप. १२-०० बजे महाकाल मंदिर पहुंच कर दर्शन करेंगी। दोपहर पश्‍चात २-०० बजे राजपूत आध्‍यात्मिक मण्‍डलके समारोह में सम्मिलित होगी।