अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का 124 वां स्थापना  दिवस


उज्जैन। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उज्जैन द्वारा हिंदू वीर सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार  ( परिहार) की जयंती मनाई गई एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का 124 वां स्थापना  दिवस भी धूमधाम से मनाया गया ।
महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अंगद सिंह भदौरिया ने समाज को सभी महापुरुषों की जयंतियाँ मनाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संगठन मंत्री शिवसिंह परिहार ने सम्राट मिहिरभोज परिहार के पराक्रम शासन व्यवस्था एवं जीवनी पर व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला क्षत्रिय महासभा में उज्जैन जिला अध्यक्ष के पद पर श्रीमती सुषमा पंवार को नियुक्त किया गया एवं युवा क्षत्रिय महासभा उज्जैन शहर में महेंद्र सिंह भदोरिया को युवा शहर उपाध्यक्ष एवं रोहित सिंह भदोरिया को शहर महामंत्री नियुक्त कर फूलमालाओं से स्वागत किया।
नवनियुक्त श्री राजेंद्र सिंह भदोरिया प्रदेश मीडिया प्रभारी का भी सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
 इस अवसर पर महासभा के वरिष्ठ श्री अंगद सिंह भदोरिया श्री शिव सिंह परिहार, श्री राजेंद्र  सिंह भदोरिया श्री बादल सिंह चौहान श्रीमती उपमा चौहान, श्रीमती सुषमा पवार, श्री बलवीर सिंह पवार, श्री राजेश सिंह भदोरिया, श्री जय वीर सिंह सेंगर, श्री राजेंद्र सिंह तोमर, श्री के बी सिंह राजावत, श्री रणवीर सिंह चौहान, श्रीमती आशा  सेंगर, श्री महिपाल सिंह पवार, श्री राजवीर सिंह भदोरिया, श्री अरविंद सिंह चौहान, श्री सत्येंद्र सिंह सेंगर, श्री विक्रम सिंह दिखित, सोमवंशी जी, महेंद्र सिंह राजपूत, एवं बड़ी संख्या में समाज जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन युवा शहर जिला अध्यक्ष राजेश सिंह भदौरिया एवं आभार वरिष्ठ शहर जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह पँवार ने माना।